लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में संक्रमण के 205 नए मामले, 50 से अधिक बच्चे शामिल

By भाषा | Updated: June 4, 2021 13:11 IST

Open in App

आइजोल, चार जून मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 205 नए मामले सामने आए हैं,जिनमें 50 से अधिक बच्चे शामिल हैं। संक्रमण के नए मामलों के साथ प्रदेश में शुक्रवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 13,064 हो गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जोराम मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात को एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे संक्रमण से मरने वालों की संख्या 47 हो गई है।

नए मामलों में आइजोल जिले से 157, लुंगलेई से 18, लवांगतलाई से 17, चंपाई से छह, मामित और सैतुल जिले से तीन-तीन और सिआहा जिले से एक मामला सामना आया है।

उन्होंने बताया कि केवल एक व्यक्ति ने हाल ही में यात्रा की थी, शेष लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में पाए गए।

राज्य में 3,415 मामले उपचाराराधीन हैं, वहीं 9,602 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ लालजवमी ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 2,61,346 लोगों को संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, इनमें 18-44 आयु वर्ग के 17,557 लोग शामिल हैं। कुल 2,61,346 लोगों में से 52,149 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो