लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 20,452 नए मामले आए; संक्रमण दर 14.35 प्रतिशत

By भाषा | Updated: August 13, 2021 20:19 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 अगस्त केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 20,452 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से संबंधित 114 मौतें हुईं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 36,52,090 हो गई और मरने वालों की संख्या 18,394 हो गई।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 1,42,501 नमूनों की जांच की गई और जांच संक्रमण दर 14.35 प्रतिशत रही। राज्यभर में अब तक 2,91,95,758 नमूनों की जांच हो चुकी है।

मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा संक्रमितों में 101 स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

इस बीच, शुक्रवार को 16,856 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए, जिससे राज्य में कुल ठीक होने वालों की संख्या 34,53,174 हो गई। वर्तमान में, राज्य में 1,80,000 व्यक्ति उपचाराधीन हैं। 4,90,836 व्यक्ति निगरानी में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र