लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 204 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 27, 2021 22:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 दिसंबर गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 204 नए मामले आए, जो 19 जून के बाद से एक दिन में सबसे अधिक हैं। 19 जून को संक्रमण के 228 मामले सामने आए थे। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,29,563 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मामलों की दैनिक संख्या 200 का आंकड़ा पार कर गई है। उन्होंने कहा कि गुजरात में उपचाराधीन रोगियों की संख्या भी 1,000 के आंकड़े को पार कर 1,086 तक पहुंच गई, जिसमें से 14 मरीजों की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 8,18,363 लोग संक्रमण से उबरे हैं। इनमें सोमवार को 65 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। राज्य में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मृत्यु होने से मृतक संख्या 10,114 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल