लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 204 नए मामले, संक्रमण से कोई मौत नहीं

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:23 IST

Open in App

श्रीनगर ,22 सितंबर जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 200 से अधिक नए मामले सामने आए जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,28,418 हो गए। दो माह में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के 204 नए मामलों में से जम्मू प्रखंड से 45 और कश्मीर प्रखंड से 159 नए मामले सामने आए हैं। दो माह में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सर्वाधिक मामले हैं, इससे पहले 16 जुलाई को संक्रमण के 221 नए मामले सामने आए थे।

अधिकारियों ने कहा कि यहां 1,536 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 3,22,463 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

अबतक 4,419 लोग संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।

इस बीच, अधिकारियों ने कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में ब्लैक फंगस के 46 मामले हैं।

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 212 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,17,615 हो गए,वहीं चार और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,643 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि शिमला में दो मरीजों की और हमीरपुर और मंडी में एक-एक मरीज की मौत हुई। पिछले 24 घंटों में 100 मरीज संक्रमण मुक्त हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां