लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोविड-19 के 2,039 नए मामले, 35 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 23:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 मार्च पंजाब में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और बुधवार को यहां कोविड-19 के 2,039 नए मरीज सामने आए, जबकि संक्रमण से 35 और लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,320 हो गई। एक दिन पहले यह आंकड़ा 12,616 था। वहीं, 1,274 मरीजों के संक्रमण से मुक्त होने के साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1.84 लाख हो गई।

बुलेटिन के अनुसार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2.03 लाख हो गई, जबकि 35 और लोगों की संक्रमण से मौत के साथ मृतक संख्या 6,172 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के सबसे ज्यादा 277 मामले जालंधर में सामने आए, जबकि लुधियाना में 233, मोहाली में 222, पटियाला में 203 और होशियारपुर में 191 मरीज मिले।

वहीं, कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को बुधवार को एहतियात के तौर पर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार चंडीगढ़ में भी कोरोना वायरस के 201 नए मरीज सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 23,592 हो गई। वहीं, बुधवार को यहां संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और कुल मृतक संख्या 359 रही। इसके साथ ही संक्रमण से स्वस्थ हुए 70 और मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर