लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 203 नए मामले, 52 बच्चे भी संक्रमित

By भाषा | Updated: June 9, 2021 10:42 IST

Open in App

आइजोल, नौ जून मिजोरम में एक दिन में कोविड-19 के 203 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,196 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में करीब 3,214 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई और नमूनों के संक्रमित आने की दर अब 6.31 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से आइजोल जिले में सबसे अधिक 15 मामले, लुंगलेई जिले में 24 और कोलासिब जिले में 11 नए मामले सामने आए। नए मामले में 52 बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं। 203 लोगों में से चार ने हाल ही में यात्रा की थी, 150 मामले संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए और अन्य 49 लोग कैसे संक्रमित हुए, इसका पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मिजोरम में अभी 3,370 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 10,769 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। संक्रमण से यहां अभी तक 57 लोगों की मौत हुई है। मरीजों के ठीक होने की दर राज्य में 75.86 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. एल लालजावमी ने बताया कि राज्य में मंगलवार तक 2,74,383 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका था, जिनमें से 52,535 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान