लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 20,240 नए मामले, 67 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 12, 2021 19:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर केरल में रविवार को कोविड-19 के 20,240 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,75,431 हो गई, वहीं संक्रमण से और 67 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 22,551 हो गई है।

राज्य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 1,15,575 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण दर 17.51 प्रतिशत दर्ज की गई। बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को 29,710 लोग संक्रमण से उबरे जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 41,30,065 हो गई है और उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,22,255 है।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य के 14 जिलों में एर्णाकुलम में सबसे अधिक 2572 नये मामले आए हैं। वहीं, त्रिशूर में 2451 मामले, तिरुवनंतपुरम में 1884, कोझिकोड में 1805, कोट्टायम में 1780, कोल्लम में 1687, पलक्कड़ में 1644, मलप्पुरम में 1546, कन्नूर में 1217 और अलप्पुझा में 1197 मामले दर्ज किए गए हैं।

नए मामलों में 101 मरीज स्वास्थ्य कर्मी हैं, 114 दूसरे राज्य से हैं और 19,251 संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इनमें 774 मामलों में संक्रमण का स्रोत स्पष्ट नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 6,03,315 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें 5,72,761 लोग गृह-पृथकवास में और 30,554 अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे