2023 के विधानसभा चुनाव कर्नाटक में नये युग की शुरुआत करेंगे: कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:01 IST2021-09-27T19:01:10+5:302021-09-27T19:01:10+5:30

2023 Assembly elections will usher in a new era in Karnataka: Kumaraswamy | 2023 के विधानसभा चुनाव कर्नाटक में नये युग की शुरुआत करेंगे: कुमारस्वामी

2023 के विधानसभा चुनाव कर्नाटक में नये युग की शुरुआत करेंगे: कुमारस्वामी

बेंगलुरू, 27 सितंबर जनता दल (सेकुलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव कर्नाटक में नये युग की शुरुआत करेंगे और ‘‘कन्नडिगा (कन्नड लोगों)’’ की अपनी पार्टी राज्य की सत्ता में आएगी।

कुमारस्वामी ने 224 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 123 सीटें जीतने का लक्ष्य रखते हुए कहा, ‘‘हम अगले 17 महीने कड़ी मेहनत करेंगे और बिना रुके पार्टी की अनेक गतिविधियां चलाएंगे। हम 2023 में ऐसी सरकार लाने को लेकर विश्वस्त हैं जो कन्नडिगा के द्वारा और कन्नडिगा के लिए होगी और जदएस के माध्यम से बनेगी।’’

जदएस ने 2023 में सत्ता में आने के उद्देश्य से बेंगलुरू के नजदीक पार्टी नेताओं के लिए चार दिन की कार्यशाला ‘जनता पर्व 1.0’ का आयोजन किया है जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने किया।

कार्यशाला से इतर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का उद्देश्य 2023 में 123 सीटें जीतने का है। एक-दो सीटें कम या ज्यादा हो सकती हैं। इस लक्ष्य के साथ हमने अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं।’’

पश्चिम बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में क्षेत्रीय दलों के प्रभुत्व का उल्लेख करते हुए कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘कन्नडिगा द्वारा कन्नडिगा की और कन्नडिगा के लिए क्षेत्रीय पहचान वाली सरकार लाना 2023 का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 2023 Assembly elections will usher in a new era in Karnataka: Kumaraswamy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे