लाइव न्यूज़ :

नये राजपथ पर होगी 2022 की गणतंत्र दिवस परेड, वास्तु शास्त्र के अनुसार तैयार होगा नक्शा

By भाषा | Updated: September 21, 2019 08:16 IST

मोदी सरकार ने लुटियन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे हिस्से के पुनर्विकास के लिए अपनी वृहद योजना का खुलासा पिछले सप्ताह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देनवविकसित राजपथ पर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बिक्री क्षेत्र और अन्य सुविधाएं भी होंगी। वर्ष 2022 की गणतंत्र दिवस परेड आधुनिक राजपथ पर होगी।

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत ऐतिहासिक राजपथ का नए सिरे से विकास कार्य 2021 की गणतंत्र दिवस परेड के बाद शुरू होगा। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुनर्विकास कार्य फरवरी 2021 से शुरू होने की उम्मीद है और ये नवंबर 2021 तक पूरा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 में गणतंत्र दिवस की परेड “आधुनिक” राजपथ पर होगी। सूत्रों के मुताबिक पुनर्विकास योजना के तहत नवविकसित राजपथ पर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए बिक्री क्षेत्र और अन्य सुविधाएं भी होंगी।

मोदी सरकार ने लुटियन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे हिस्से के पुनर्विकास के लिए अपनी वृहद योजना का खुलासा पिछले सप्ताह किया था। केंद्र सरकार ने दो सितंबर को “संसद भवन, साझा केंद्रीय सचिवालय और केंद्रीय वीथी के विकास और पुनर्विकास” के लिए अनुरोध प्रस्ताव जारी किया था।

सूत्रों के मुताबिक इस महत्वाकांक्षी परियोजना को कार्यान्वित करने के लिए दीवाली से पहले एक वास्तुशास्त्र संबंधी फर्म का नाम तय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया, “सरकार राजपथ का पुनर्विकास फरवरी 2022 में शुरू करेगी और काम नवंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। वर्ष 2022 की गणतंत्र दिवस परेड आधुनिक राजपथ पर होगी।”

सूत्रों ने बताया कि योजना के मुताबिक नार्थ और साउथ ब्लॉक को भूकंपरोधी बनाया जाएगा। इन दोनों भवनों को संग्रहालय में बदला जा सकता है। इस सप्ताह केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि नए संसद भवन में मंत्री और सासंदों के लिए कार्यालय होंगे और हो सकता है कि इसका निर्माण 90 वर्ष पुराने भवन के बगल में किया जाए। सरकार इस विकल्प पर भी विचार कर रही है। मंत्री ने कहा कि वास्तुशास्त्र संबंधी फर्म द्वारा प्रारूप सौंपने के बाद ही इस बारे में अंतिम फैसला किया जाएगा।

टॅग्स :गणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता