लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र बचाने का अंतिम अवसर 2022 है :अखिलेश

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:41 IST

Open in App

लखनऊ, 23 जुलाई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि लोकतंत्र बचाने का अंतिम अवसर 2022 है और उत्तर प्रदेश में चुनाव की जनप्रतिक्रिया शुरू हो चुकी है, भाजपा ने राज्य की जनता का चार वर्ष से अधिक समय बर्बाद कर दिया है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा की चालों से सावधान रहना है, भाजपा राग-द्वेष से सरकार चला रही है और विधानसभा चुनाव आने तक भाजपा कई रंग दिखाएगी।

समाजवादी पार्टी कार्यालय के राममनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता निष्ठा से सक्रिय रहें और राज्य में 350 सीट का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रात-दिन काम करना पड़ेगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने आरोप लगाया कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार का चरित्र जनविरोधी है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान बिल के द्वारा भाजपा किसानों का भविष्य खराब कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। काले कृषि कानून से खेत का मालिकाना अधिकार किसानों के हाथ से निकल जाएगा। भाजपा सुविधा के नाम पर असुविधा की व्यवस्था करती है। सरकार ने मण्डी व्यवस्था की उपेक्षा की है। अन्नदाता को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) नहीं मिला। किसानों की आय दूर-दूर तक दोगुनी होने की कोई सम्भावना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos