लाइव न्यूज़ :

2022 दिल्ली एमसीडी चुनाव: समय से पूर्व बजट पेश करेंगे स्थानीय नगर निकाय

By भाषा | Updated: November 12, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर दिल्ली के तीनों नगर निगम अगले साल की शुरुआत में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर तय समय से पहले बजट पेश करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के उत्तरी, दक्षिणी एवं पूर्वी निगम नवंबर के आखिरी सप्ताह में बजट पेश करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) का बजट 25 नवंबर को पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद कोई नई घोषणा नहीं की जा सकती, संभवत: इसलिए यह फैसला किया गया है।

नगर निकाय अपने बजट में आमतौर पर कई घोषणाएं करता है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने इस महीने बाद में अपना बजट पेश करने का फैसला किया है। एसडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार,नगर आयुक्त ज्ञानेश भारती दिसंबर के बजाय 23 नवंबर को बजट पेश करेंगे।

एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नगर निकायों में बजट प्रस्तुत करने की प्रक्रिया राज्य विधानसभाओं से थोड़ी अलग होती है। उन्होंने बताया कि वित्त विभाग आयुक्त के अनुमोदन से बजट प्रस्ताव तैयार करता है, जिसे आयुक्त प्रस्तुत करता है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद बजट को नगर निकाय की विभिन्न समितियों में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के लिए रखा जाता है। बाद में सदन के नेता, विपक्ष के नेता और नगर निकाय के महापौर बजट पर अपने विचार प्रस्तुत करते हैं और प्रस्तावों में संशोधन करने की शक्ति भी रखते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आयुक्त आम तौर पर दिसंबर के पहले सप्ताह में बजट पेश करता है और फरवरी के दूसरे सप्ताह तक अंतिम मंजूरी मिल जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो महीने का समय लगता है। चूंकि चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं और आदर्श आचार संहिता फरवरी तक लागू हो सकती है, इसलिए हमने जनवरी के अंत तक प्रक्रिया को पूरा करने का फैसला किया है।’’

सूत्रों ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त भी 26 नवंबर को बजट पेश करेंगे, जबकि पिछले साल यह नौ दिसंबर को पेश किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू