लाइव न्यूज़ :

जल शक्ति मंत्रालय के लिए ऐतिहासिक रहा 2021: शेखावत

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर यह साल जल शक्ति मंत्रालय के लिए ऐतिहासिक रहा जहां कई बड़े फैसले लिए गए और कई लंबित मुद्दों का हल निकाला गया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अगले साल जल जीवन मिशन को बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

जल शक्ति मंत्रालय के लिए जाता हुआ वर्ष कैसा रहा, इस बारे में ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि जो भी जिम्मेदारियां दी गयी थीं, पूरी कर ली गयीं।

शेखावत ने कहा, ‘‘यह साल मंत्रालय के लिए वास्तव में ऐतिहासिक रहा। नदियों को जोड़ने के काफी समय से लंबित मुद्दे का समाधान निकाला गया। इस संबंध में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच समझौता भी हुआ।’’

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों ने केन और बेतवा नदियों को जोड़ने से संबंधित समझौते पर इस साल की शुरुआत में हस्ताक्षर किये थे।

शेखावत ने कहा कि 2021 जल शक्ति मंत्रालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा क्योंकि बांध सुरक्षा से संबंधित कानून पारित किया गया।

संसद ने शीतकालीन सत्र में एक विधेयक पारित किया जिसमें देश में विशिष्ट बांधों की सुरक्षा के लिए एक संस्थागत प्रणाली स्थापित करने का प्रावधान है। इसमें बांधों की निगरानी, निरीक्षण, परिचालन और रख-रखाव का प्रावधान है।

सरकार ने दिसंबर में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) का विस्तार किया जिसकी शुरुआत 2015 में की गयी थी।

मंत्री ने कहा कि रेणुकाजी और लखवार बांधों का निर्माण राष्ट्रीय राजधानी की जल आपूर्ति की जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण होगा और इससे नदी का ‘पुनर्जन्म’ होगा।

अगले वर्ष के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करते हुए शेखावत ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य चालू परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘पेयजल आपूर्ति हर घर तक करनी है, यह हमारा सर्वोपरि लक्ष्य है।’’

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 2021 में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए मिशन के महानिदेशक रंजन मिश्रा ने कहा कि इस साल जन भागीदारी के लिहाज से ऐतिहासिक रहा जहां गंगा उत्सव और गंगा मशाल अभियान जैसे अनेक सरकारी अभियानों में जबरदस्त समर्थन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह