लाइव न्यूज़ :

पांच गुना बड़ा होगा 2020 का ट्रेड फेयर, प्रगति मैदान में हर साल 14 नवंबर से होता है आयोजित

By भाषा | Updated: November 14, 2019 18:36 IST

पिछले करीब चार दशक से देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के साथ कुटीर उद्योगों, दस्तकारों और शिल्पियों के हुनर को देश दुनिया में प्रोत्साहन देने वाले इस मेला स्थल के अगले साल तक तैयार हो जाने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेड फेयर का स्वरूप अगले साल 2020 में अपने मौजूदा आकार के मुकाबले पांच गुना बड़ा होगा।यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में हर साल 14 नवंबर से लगता है।

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (ट्रेड फेयर) का स्वरूप अगले साल 2020 में अपने मौजूदा आकार के मुकाबले पांच गुना बड़ा होगा। मेले की आयोजक संस्था भारत व्यापार संवर्धन संस्थान (आईटीपीओ) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एल.सी. गोयल ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। यह मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में हर साल 14 नवंबर से लगता है।

गोयल ने यहां प्रगति मैदान में 39वें ट्रेड फेयर के बृहस्पतिवार को उद्घाटन के मौके पर कहा ‘‘अगले साल लगने वाला व्यापार मेला इसके मौजूदा स्वरूप से पांच गुना बड़ा होगा, इस मेले में सभी आयोजकों को अपने कारोबार और सेवाओं की प्रदर्शनी के लिये बेहतर जगह मिल पायेगी।’’ उन्होंने कहा कि आईटीपीओ एक सेवा देने वाला संस्थान है। आने वाले दिनों में यह प्रदर्शकों और मेले में आने वाले दर्शकों को बेहतर सेवायें दे सकेगा’’

प्रगति मैदान का मेला स्थल इस समय निर्माणाधीन है। पिछले करीब चार दशक से देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के साथ कुटीर उद्योगों, दस्तकारों और शिल्पियों के हुनर को देश दुनिया में प्रोत्साहन देने वाले इस मेला स्थल के अगले साल तक तैयार हो जाने की उम्मीद है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रदर्शनी स्थल और सम्मेलन हॉल का निर्माण किया जा रहा है।

निर्माण कार्य के चलते पिछले दो-तीन साल से मेले का आयोजन गिने चुने हॉल में हो पा रहा है। इस बार भी व्यापार मेले का आयोजन हॉल नंबर सात, आठ, नौ, दस, ग्यारह, बारह और बारह-ए में किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ हैंगर बनाये गये हैं जिनमें राज्यों, सार्वजनिक उपक्रमों और सुरक्षा बलों की प्रदर्शनी को स्थान दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है