हिमाचल में कोविड-19 के 202 नये मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 22:22 IST2021-09-25T22:22:56+5:302021-09-25T22:22:56+5:30

202 new cases of Kovid-19 in Himachal, four patients died | हिमाचल में कोविड-19 के 202 नये मामले, चार मरीजों की मौत

हिमाचल में कोविड-19 के 202 नये मामले, चार मरीजों की मौत

शिमला, 25 सितंबर हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 202 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,18,202 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 3,650 तक पहुंच गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से मरने वालों में आठ वर्ष का एक बालक भी शामिल है।

हमीरपुर और कांगड़ा जिले में कोविड-19 के दो-दो मरीजों की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 164 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,12,736 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,800 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 202 new cases of Kovid-19 in Himachal, four patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे