लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोरोना वायरस के 202 नए मामले

By भाषा | Updated: May 19, 2021 10:37 IST

Open in App

लेह, 19 मई लद्दाख में कोरोना वायरस के 202 नए मामले सामने आने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,784 हो गए। वहीं संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 170 हो गई। प्रदेश में इस वर्ष कोविड के कारण एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के कारण लेह में चार लोगों की और करगिल में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कारण अब तक 170 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 123 लोगों की मौत लेह में और 47 संक्रमितों की मौत करगिल में हुई।

प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,583 है जिनमें से 1,300 का इलाज लेह में और 283 का इलाज करगिल में चल रहा है।

प्रदेश में संक्रमण के कुल 16,784 मामलों में से 13,810 लेह से और 2,974 करगिल से सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि 156 लोग संक्रमण से उबरे, जिन्हें मिला कर स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 15,031 हो गई जो कुल मामलों का 90 फीसदी से अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो