लाइव न्यूज़ :

2019 का चुनाव होगा ‘भारत की आत्मा के लिए जंग’ : शशि थरूर

By भाषा | Updated: January 24, 2019 22:45 IST

थरूर ने कहा कि यह विचार की धर्म को राष्ट्रवाद का निर्धारक होना चाहिए, पाकिस्तान का विचार था और दावा किया कि इस विचार की भारत में ‘तस्करी’ के लिए जीतोड़ प्रयास किए जा रहे हैं ।

Open in App

कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी आम चुनाव ‘भारत की आत्मा के लिए जंग’ होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी लोगों द्वारा एकदम भिन्न तरह के भारत की वकालत की जा रही है। थरूर ने कहा कि यह विचार की धर्म को राष्ट्रवाद का निर्धारक होना चाहिए, पाकिस्तान का विचार था और दावा किया कि इस विचार की भारत में ‘तस्करी’ के लिए जीतोड़ प्रयास किए जा रहे हैं ।यहां जयपुर साहित्य उत्सव में उन्होंने कहा, ‘‘यह विचार कि धर्म को राष्ट्रवाद का निर्धारक होना चाहिए, यह पाकिस्तान का विचार है। भारत का विचार है कि सभी के लिए एक राष्ट्र होगा और धर्म इसका आधार नहीं होगा। अब हम भारत में पाकिस्तान के विचार की तस्करी के लिए एक दृढ़ प्रयास देख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आगामी चुनाव भारत की आत्मा के लिए लड़ाई होगी क्योंकि हमने देखा है कि सत्तारूढ़ दल के नजदीकी लोगों द्वारा अलग तरह के भारत की वकालत की जा रही है जो देश के मौलिक विचार से एकदम अलग है।’’ थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी को लेकर मूल में ही विरोधाभास है। वह सभी तरह की उदारवादी घोषणा करते हैं, लेकिन देशभर में वह स्वयं के राजनीतिक समर्थन और चुनावी व्यवहार्यता के लिए वह समाज के सबसे अनुदार तत्वों का सहारा लेते हैं ।’’ थरूर ने कहा कि मोदी ‘अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार’ के बारे में बात करते हैं लेकिन देश को जो न्यूनतम सरकार मिली है, वह प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय की है और इसके अलावा सब कुछ ‘अप्रासंगिक’ हो गया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया