लाइव न्यूज़ :

बोले मनीष तिवारी, ईवीएम से उठ गया भरोसा, मतपत्र से कराए जाएं चुनाव

By भाषा | Updated: November 6, 2018 05:38 IST

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार चुनाव आयोग को पूरी शक्ति दी गई है। लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में केवल चुनाव आयोग ही अकेले स्टेकहोल्डर नहीं है।

Open in App

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बजाय मतपत्र से चुनाव कराए जाने की मांग को दोहराते हुए कहा है कि चुनाव आयोग ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर इतना सुरक्षात्मक क्यों है, जबकि जनता का इस प्रक्रिया से भरोसा उठा गया है।

तिवारी ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि सवाल यह नहीं है कि ईवीएम सुरक्षित है कि नहीं बल्कि सवाल यह है कि देश की जनता को ईवीएम पर भरोसा है कि नहीं। लोकतंत्र एक भरोसे की प्रणाली है और आज भारत की जनता का विश्वास ईवीएम से उठ चुका है। चाहे वीवीपीएटी लगा लीजिए, या चाहे सीपीपीपीएटी या अन्य पीएटी लगा लीजिए। हमें तो यह बात समझ नहीं आती है कि चुनाव आयोग ईवीएम को लेकर इतना सुरक्षात्मक क्यों है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार चुनाव आयोग को पूरी शक्ति दी गई है। लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया में केवल चुनाव आयोग ही अकेले स्टेकहोल्डर नहीं है।

सवाल यह नहीं है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है या नहीं। सवाल यह है कि लोगों के मन में आशंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है। और यह पर्याप्त कारण है कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा का चुनाव मतपत्र से कराए जाएं।

तिवारी ने केंद्र सरकार पर अरोप लगाया कि पेट्रोलियम पदार्थों पर विभिन्न कर लगाकर जनता से 11 लाख करोड़ रूपए की लूट की गई है।

उन्होंने कहा कि मई 2014 से आज तक मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीज़ल पर भारी भरकम टैक्स लगाकर जनता की जेब से 52 महीनों में 11 लाख करोड़ रूपए लुटा गया है।

तिवारी ने कहा कि अभी देश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर तिवारी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रितक प्रणाली प्रेसिडेंशियल नहीं है बल्कि प्राइम मिनिस्ट्रियल है। और उसमें लोक सभा क्षेत्रों में अलग अलग चुनाव होता है। और जब चुनाव संपन्न हो जाता है तब सबसे बड़ी पार्टी या सबसे बड़ा गठबंधन प्रधानमंत्री उम्मीदवार को तय करता है। जब यह सवाल पूछा जाता है कि आपका प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है तब यह सवाल भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली के बिल्कुल विपरीत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार की अगुवाई राहुल गांधी करेंगे और प्रधानमंत्री का चयन जब चुनाव संपन्न हो जाएगा तब होगा। मनीष तिवारी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए चुनाव के समय राम मंदिर का मुद्दा उठाती है।

तिवारी ने कहा कि पिछले 26 वर्ष से भाजपा को केवल चुनाव के समय ही राम मंदिर की याद आती है। आप पाएंगे की भाजपा ने प्रत्येक चुनाव के दौरान राम मंदिर का मुद्दा उठाया है। हालांकि उन्हें न तो राम पर विश्वास है न ही मंदिर पर। उन्हें केवल भगवान के नाम पर वोट मिलने पर ही भरोसा है।

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह