लाइव न्यूज़ :

2019 लोकसभा चुनाव: जे पी नड्डा ने कहा-यूपी में इस बार 74 से ज्यादा सीटों का लक्ष्य

By भाषा | Updated: January 16, 2019 15:51 IST

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 सीटें जीती थीं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल—एस ने दो सीटों पर विजय हासिल की थी ।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा ने बुधवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 74 पर विजय हासिल करेगी ।

पार्टी में उत्तर प्रदेश की नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार राजधानी पहुंचे नड्डा ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।

उन्होंने यहां कहा, 'आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 73 नहीं बल्कि 74 सीटें जीतेंगे ।'

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 71 सीटें जीती थीं जबकि उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल—एस ने दो सीटों पर विजय हासिल की थी ।

नड्डा ने भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा जबर्दस्त विजय हासिल करेगी । सभी रिकार्ड टूट जाएंगे । इसकी वजह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा किये गये कार्य हैं ।

उन्होंने कहा कि चुनाव में विकास ही मुद्दा होगा ।

नड्डा से पूछा गया कि क्या सपा—बसपा गठबंधन से किसी तरह का खतरा है ? इस सवाल पर नडडा ने कहा ‘‘हमें पता था कि ऐसा गठबंधन होने जा रहा है । हमें इसकी उम्मीद थी । हमारी रणनीति होगी कि कम से कम 50 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी हासिल की जा सके ।’’

भाजपा पर चुनावी वादे पूरे न करने के विरोधी दलों के आरोप पर नड्डा ने कहा कि वे अपना खुद का रिकार्ड बता रहे हैं । उनकी राजनीतिक संस्कृति कमीशन, भ्रष्टाचार और बंटवारे की रही है जबकि भाजपा 'सबका साथ सबका विकास' में यकीन करती है ।

टॅग्स :जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं