उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर मुकाबला सबसे दिलचस्प, महज 181 वोटों से जीते बीजेपी के उम्मीदवार

By भाषा | Published: May 24, 2019 03:04 AM2019-05-24T03:04:21+5:302019-05-24T03:04:21+5:30

मछलीशहर सीट: निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक भोलानाथ ने बसपा उम्मीदवार त्रिभुवन राम को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी।

2019 Lok Sabha election results machhlishahr seat bjp candidate win only 181 votes | उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर मुकाबला सबसे दिलचस्प, महज 181 वोटों से जीते बीजेपी के उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर मुकाबला सबसे दिलचस्प, महज 181 वोटों से जीते बीजेपी के उम्मीदवार

Highlightsयूपी में बीजेपी 63 सीटों पर जीत रही है।  543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करने को तैयार है।

 उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार भोलानाथ ने महज 181 वोटों से जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक भोलानाथ ने बसपा उम्मीदवार त्रिभुवन राम को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। भोलानाथ को 4,88397 वोट मिले तो बसपा उम्मीदवार ने 4,88216 वोट हासिल किए। पिछली बार इस सीट पर भाजपा के टिकट पर रामचरित्र निषाद ने 1.72 लाख वोटों से जीत हासिल की थी। यूपी में बीजेपी 63 सीटों पर जीत रही है। 

भाजपा ने 272 के जादुई आंकड़े को छूकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और वह अन्य 31 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद घोषित किये गये 458 सीटों के परिणामों में से 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करने को तैयार है। भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी। (ये 24 मई रात 2.32AM तक के आकड़े हैं) 

Web Title: 2019 Lok Sabha election results machhlishahr seat bjp candidate win only 181 votes