लाइव न्यूज़ :

मुंबई की लोकल ट्रेनों में फर्जी आईडी कार्ड से यात्रा कर रहे 2,018 लोगों को पकड़ा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:23 IST

Open in App

मुंबई, चार जून मध्य रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के बीच फर्जी पहचान पत्रों के साथ मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों में सफर कर रहे 2,018 लोगों को पकड़ा और एक महीने में उनसे 10.09 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर अभी केवल स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को ही मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति है।

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये यात्री 28 अप्रैल से 31 मई के बीच फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़े गए। आपदा प्रबंधन कानून के प्रावधानों का उल्लंघन करने के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मध्य रेलवे के मुंबई रेलवे के कर्मचारियों ने अप्रैल और मई के बीच टिकटों की जांच के लिए व्यापक अभियान चलाया और बिना टिकट यात्रा कर रहे 1.50 लाख यात्रियों से 9.50 करोड़ रुपये वसूल किए।

इसमें बताया कि इसके अलावा टिकट जांच कर्मियों के विशेष दलों ने मास्क न लगाने वाले 1,269 यात्रियों को पकड़ा और उनसे 17 अप्रैल से दो जून के बीच 2.40 लाख रुपये का जुर्माना लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो