लाइव न्यूज़ :

बर्दवान बम धमाके के आरोपी जेएमबी सदस्य को एनआईए ने किया गिरफ्तार, लोकतांत्रिक सरकारों के खिलाफ आतंकी हमलों का आरोप

By भाषा | Updated: August 14, 2019 05:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देबर्दवान के खागरागढ़ इलाके के एक घर में दो अक्टूबर 2014 को धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गयी।इस मदरसे की गतिविधियां बम धमाके के बाद जांच के घेरे में आयी थीं। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में हुए बम धमाके के मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान जहीरूल शेख उर्फ जहीरूल एसके के रूप में हुई है।

पश्चिम बंगाल के बर्दवान में वर्ष 2014 में हुए बम धमाके के मामले में वांछित आरोपी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यहां से गिरफ्तार किया है। वह आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) का कथित सदस्य है और उस पर भारत तथा बांग्लादेश की लोकतान्त्रिक सरकारों के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिये आतंकी हमलों की साजिश रचने में सीधी भूमिका निभाने का आरोप है।अधिकारियों के मुताबिक बर्दवान बम धमाका प्रकरण की एनआईए जांच के दौरान जेएमबी की इन आतंकी गतिविधियों का खुलासा हुआ था। मध्यप्रदेश पुलिस के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पांच साल पहले पश्चिम बंगाल के बर्दवान में हुए बम धमाके के मामले में गिरफ्तार किये गये इस आरोपी की पहचान जहीरूल शेख उर्फ जहीरूल एसके (31) के रूप में हुई है। वह इस मामले में नामजद आरोपी है और एनआईए को उसकी लम्बे समय से तलाश थी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद शेख को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। एनआईए का दल ट्रांजिट वॉरंट के आधार उसे कोलकता की विशेष एनआईए अदालत में पेश करने के लिये अपने साथ ले गया। अधिकारी ने बताया कि जहीरूल मूलत: पश्चिम बंगाल के नादिया जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ समय से इंदौर की कोहिनूर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था और मध्यप्रदेश की इस आर्थिक राजधानी में राजमिस्त्री का काम कर रहा था।बर्दवान के खागरागढ़ इलाके के एक घर में दो अक्टूबर 2014 को धमाका होने से दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहीरूल बर्दवान जिले के सिमुलिया के उस मदरसे में ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है जो बम धमाका स्थल से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इस मदरसे की गतिविधियां बम धमाके के बाद जांच के घेरे में आयी थीं।एनआईए के मुताबिक धमाके के वक्त घर में मौजूद व्यक्तियों के बारे में जांच में खुलासा हुआ था कि वे कथित तौर पर जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े थे और बमों, हथियारों तथा असलहे के निर्माण में संलिप्त थे। आरोप है कि ये लोग भारत और बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमलों की बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिये गुप्त स्थानों पर रह रहे थे और आतंकी प्रशिक्षण शिविर चला रहे थे। जेएमबी पर बांग्लादेश सरकार ने वर्ष 2005 में प्रतिबंध लगा दिया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया