लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 201 नए मामले

By भाषा | Updated: May 14, 2021 11:21 IST

Open in App

आइजोल, 14 मई मिजोरम में कोविड-19 के 201 नए मामले आने से शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 8,377 हो गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में वर्तमान में 2,150 मरीज कोविड-19 का उपचार करा रहे हैं जबकि 6,204 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 23 है।

अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो कर्मियों और भारतीय सेना के एक जवान तथा तीन महीने के एक बच्चे में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

नए मामलों में आइजोल जिले में 143 लोगों और लुंगलेई में 37 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में अब तक 3,39,955 नमूनों की जांच की गयी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजवमी ने कहा कि 2,31,589 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ले ली है।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए आइजोल और जिला मुख्यालयों में 10 मई से में पूर्ण लॉकडाउन लागू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित