लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 20,035 नए मामले

By भाषा | Updated: January 1, 2021 10:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारत में लगाातर 19वें दिन कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 1,02,86,709 हो गए, जिनमें से 98.83 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 20,035 नए मामले सामने आए। वहीं 256 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,994 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार कुल 98,83,461 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.08 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

देश में लगातार 11 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,54,254 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.47 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 31 दिसम्बर तक कुल 17,31,11,694 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 10,62,420 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार वायरस से पिछले 24 घंटे में जिन 256 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 58, केरल के 30 , पश्चिम बंगाल के 29 और छत्तीसगढ़ के 21 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 1,48,994 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 49,521 , तमिलनाडु के 12,122 , कर्नाटक के 12,090 , दिल्ली के 10,536 , पश्चिम बंगाल के 9,712 , उत्तर प्रदेश के 8,364 , आंध्र प्रदेश के 7,108 और पंजाब के 5,341 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे