लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,034 नए मामले, गुजरात में 13,050 नए मरीज सामने आए

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:08 IST

Open in App

अमरावती/अहमदाबाद/शिमला/चेन्नई, चार मई आंध्र प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,034 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11,84,028 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 10,16,142 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के 82 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 8,289 तक पहुंच गई।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में फिलहाल 1,59,597 मरीज उपचाराधीन हैं।

उधर, गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,050 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,20,472 हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इसी अवधि में कोविड-19 के 131 मरीजों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 7,779 तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि गुजरात में फिलहाल 1,48,297 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि मंगलवार को संक्रमणमुक्त हुए 12,121 मरीजों के साथ ही अब तक कुल 4,64,396 लोग ठीक हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक, गुजरात में अब तक 1,27,03,040 लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। राज्य में मंगलवार को 18-44 आयुवर्ग के 52,528 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 3,824 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,10,945 तक पहुंच गई।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 48 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में इस घातक वायरस के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,647 तक पहुंच गईं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 23,572 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 85,671 मरीज ठीक हो चुके हैं।

वहीं, तमिलनाडु में मंगलवार को संक्रमण के 21,228 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 12,49,292 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 144 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक इस घातक वायरस के कारण 14,612 मरीजों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में मंगलवार को 19,112 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद अब तक कुल 11,09,450 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 1,25,230 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,40,512 नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र