लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2001 हत्या मामला: शीर्ष अदालत का घटना के वक्त दोषी के किशोर होने के दावे पर नोटिस

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने 2001 में की गई हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सज़ा काट रहे एक व्यक्ति की याचिका पर सोमवार को पश्चिम बंगाल से जवाब तलब किया। व्यक्ति का दावा है कि वह घटना के समय किशोर था और उसने मामले में उसे दोषी ठहराए जाने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी किया और इसे सुनवाई के लिए चार हफ्ते बाद सूचीबद्ध कर दिया।

याची के वकील ने शीर्ष अदालत को बताया कि व्यक्ति ने जेल में 20 साल और चार महीने का समय बिता दिया है। इसमें विचाराधीन कैदी के तौर पर जेल रहने का वक्त भी शामिल है।

वकील ने पिछले महीने अदालत से कहा था कि व्यक्ति ने इस साल 19 फरवरी को ओडिशा के भद्रक जिले के स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर याचिका दायर कर पहली बार किशोर होने का मुद्दा उठाया है।

पीठ ने सोमवार को कहा कि भद्रक के सत्र न्यायाधीश ने उसके पहले के आदेश का पालन करते हुए वहां के स्कूल के प्रधानाध्यापक का बयान दर्ज करने के बाद रिपोर्ट सौंप दी है।

पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर उसे चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने पहले कहा था कि याचिकाकर्ता के जन्म प्रमाण पत्र में स्पष्ट रूप से गलती है।

व्यक्ति को मार्च 2004 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 समेत विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था और उम्र कैद की सज़ा सुनाई गई थी। पिछले साल सितंबर में उच्च न्यायालय ने दोषसिद्धी के खिलाफ उसकी अपील खारिज कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित