लाइव न्यूज़ :

असम में 2,000 दूध विक्रेताओं ने एक स्कूल की मदद के लिए अपनी आय का अंश दान किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 18:58 IST

Open in App

मोरीगांव (असम), आठ अगस्त असम में एक सहकारी समिति के लगभग 2,000 दूध विक्रेताओं ने एक स्कूल के उच्चतर माध्यमिक विभाग में पठन-पाठन सुचारू रखने के लिए दूध की बिक्री से प्राप्त होने वाली अपनी आय से प्रति लीटर 15 पैसे उसे दान में देने का फैसला किया है।

स्कूल के उच्चतर माध्यमिक विभाग को अभी तक सरकार की ओर से आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

इस पहल के जरिये एकत्र किए गए पैसे से, ‘सीताजाखला दुग्ध सहकारी समिति’ ने दो दिन पहले सीताजाखला उच्चतर माध्यमिक स्कूल को 11वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित करने के लिए एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मोरीगांव जिले में स्थित यह सहकारी समिति राज्य की सबसे पुरानी डेयरी सहकारी समितियों में एक है।

सहकारी समिति के अध्यक्ष रंजीब सरमा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमारे दूध विक्रेताओं के बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की निचली कक्षाओं को सरकार ने 1986 में ले लिया था। उच्चतर माध्यमिक विभाग अब भी वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। स्कूल की हालत से व्यथित दूध विक्रेताओं ने अपनी आय का एक भाग दान करने का निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा कि कुछ चर्चा करने के बाद, दो हजार से अधिक दूध विक्रेताओं ने निर्णय लिया कि जितना दूध बिकेगा उससे प्राप्त आय में से प्रति लीटर 15 पैसा दान दिया जाएगा, ताकि बच्चों की पढ़ाई जारी रहे।

सरमा ने कहा, “दूध विक्रेताओं के समर्थन से, सीताजाखला दुग्ध सहकारी समिति ने स्कूल के उच्चतर माध्यमिक विभाग को हर साल एक लाख रुपये दान देने का संकल्प लिया है, जब तक कि इसे सरकार अपने अधीन नहीं कर लेती।”

उन्होंने कहा कि छात्रों के माता पिता ने स्कूल में कृषि पर पाठ्यक्रम शुरू करने का आग्रह भी सरकार से किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो