लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से लौटे 200 श्रद्धालु कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:47 IST

Open in App

अटारी, 22 अप्रैल पाकिस्तान से लौटे पंजाब के 200 श्रद्धालु कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ये श्रद्धालु पड़ोसी मुल्क में गुरुद्धारों में दर्शन करने गए थे।

सिविल सर्जन चरणजीत सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ श्रद्धालुओं ने संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बहस की। कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट यह कहते हुए फाड़ दी कि पाकिस्तान जाने से पहले उनकी जांच रिपोर्ट ठीक आई थी।

सिंह ने कहा कि कुछ श्रद्धालु आधिकारिक दस्तावेज ले गए और उन्होंने अटारी सीमा पर स्वास्थ्य कर्मियों को अपने काउंटर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया।

बैसाखी के अवसर पर 810 श्रद्धालुओं का जत्था 12अप्रैल को पाकिस्तान गया था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी)ने इन्हें धार्मिक यात्रा पर भेजा था।

सिंह ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं में संक्रमण की पुष्टि हुई है उन्हें घरों में पृथक-वास में रहने के लिए कहा गया है क्योंकि इस प्रकार के मरीजों के लिए सरकारी स्तर पर कोई विशेष प्रतिष्ठान संचालित नहीं हैं।

एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि इनमें से यदि किसी श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत महसूस हुई तो उसे एसजीपीसी द्वारा संचालित अस्पताल में निशुल्क उपचार मुहैया कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो