लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 200 लीटर अवैध शराब जब्त, 11 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:22 IST

Open in App

धौलपुर, तीन अक्टूबर राजस्थान पुलिस ने रविवार को सदर थाना इलाके के गांव आदर्श नगर में छापा मारकर बडे़ पैमाने पर अवैध शराब जब्त की।

जिले में आसन्न पंचायत चुनाव के पूर्व पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब बनाने वाली कई भट्टियों को तोड़ा गया। पुलिस ने इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को गांव आदर्श नगर में अवैध शराब के निर्माण की सूचना मिली थी और छापे के दौरान करीब एक दर्जन भट्टियां तोड़ी गईं।

अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही करीब 15 हजार लीटर वाश नष्ट कराई गई और करीब दो सौ लीटर अवैध शराब जब्त की गई तथा इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शेखावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल धर्मेन्द्र, हरनाम, अविनाश, राजेश, रफी, कमल, बबलू, मुरारी लाल, राजेश सिंह, सागर और अजय के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी