लाइव न्यूज़ :

200 से ज्‍यादा भारतीय सेना अफसरों के फेक ट्विटर हैंडल्‍स, खुलासे के बाद कई अकाउंट बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2019 15:47 IST

सेना के सूत्र ने बताया कि इन ऐसे फर्जी ट्विटर हैंडल की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही थी। फेक अकाउंट को बनाने के पीछे सिर्फ फर्जी खबरों को फैलाने का मकसद था।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय सेना प्रमुख ​जनरल बिपिन रावत और अन्य सेना अधिकारियों के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाए थे।भारतीय सेना ने 50 से ज्यादा फर्जी ट्विटर अकाउंट को बंद कराया है। 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वहां प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए भारतीय सेना प्रमुख ​जनरल बिपिन रावत और अन्य सेना अधिकारियों के नाम से लगभग 200 फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाए थे। इन खुलासा होने के बाद भारतीय सेना ने ज्यादातर फर्जी ट्विटर अकाउंट को बंद कराया है। 

यह अकाउंट सेना प्रमुख विपिन रावत के अलावा वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू, नॉर्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल बलवंत भी शामिल हैं। बता दें कि जनरल बलवंत सेंट्रल आर्मी कमांडर पद से बीते वर्ष ही रिटायर हुए हैं। इन सभी ट्विटर अकाउंट से फर्जी और विवादित सूचनाएं शेयर की जाती थीं। इन फर्जी अकाउंट में एक लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित का नाम भी शामिल था। बता दें कि 2008 मालेगांव में हुए ब्लास्ट कर्नल पुरोहित आरोपी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना के सूत्र ने बताया कि इन ऐसे फर्जी ट्विटर हैंडल की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही थी। फेक अकाउंट को बनाने के पीछे सिर्फ फर्जी खबरों को फैलाने का मकसद था। हालांकि, शिकायत के बाद कई अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। यही नहीं जिन आर्मी अफसरों के नाम का फेक अकाउंट बनाया गया था उनमें उन सभी की वर्दी फोटो लगी हुई थी। वहीं, नियम के मुताबिक सेना के पदस्थ कोई भी अधिकारी सोशल मीडिया पर यूनिफॉर्म में फोटो नहीं डाल सकते।

इस घटना के सामने आने के बाद अब यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया ऐप पर 24 घंटे की निगरानी रखी जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि सेना अधिकारीयों के अलावा कई मशहूर बॉलीवुड हस्तियों के नाम पर भी ऐसे ही अकाउंट थे।'

टॅग्स :सोशल मीडियाट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह