लाइव न्यूज़ :

जयपुर हवाई अड्डे पर एक यात्री से तस्करी का 200 ग्राम सोना बरामद

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:05 IST

Open in App

जयपुर, 13 दिसंबर जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने रविवार देर रात दुबई से आये एक यात्री के पास से 200 ग्राम सोना बरामद किया।

सीमा शुल्क विभाग के सहायक आयुक्त बी बी अटल ने बताया कि हवाई अड्डे पर रविवार देर रात डेढ़ बजे स्पाईस जेट की उड़ान से दुबई से पहुंचे एक यात्री के सामान की जांच में दो सोने के बिस्कुट बरामद किये गये जो 200 ग्राम है। अधिकारी के अनुसार यह सोना कथित रूप से तस्करी के जरिए लाया गया था।

उन्होंने बताया कि सोना सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत बरामद कर लिया गया जिसकी अनुमानित कीमत नौ लाख छियासी हजार रूपये है। उन्होंने बताया कि यात्री से पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो