लाइव न्यूज़ :

दो घंटे तक लाल किले के पास फंसे रहे बच्चों सहित 200 कलाकारों को बचाया गया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल बच्चों सहित करीब 200 कलाकार मंगलवार को लाल किले के पास उस समय फंस गए जब ट्रैक्टर परेड में शामिल किसान हिंसक हो गए और अवरोधकों को तोड़ कर प्रदर्शनकारी मुगल स्मारक में घुस गए। बाद में दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर में करीब दो घंटे तक फंसे रहने के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस के जवानों ने सुरक्षित बचा लिया। उन्हें नाश्ता दिया गया और सुरक्षित वहां से निकाला गया।

किसानों की मांगों को रेखांकित करने के लिए आयोजित ट्रैक्टर परेड में शामिल प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर हिंसा पर उतर आए और उन्होंने अवरोधकों को तोड़ दिया। उनकी पुलिस के साथ झड़पें भी हुयीं। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को पलट दिया और लाल किले की प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया जहां देश का तिरंगा फहराया जाता है।

पूरे इलाके में घंटों तक अराजक स्थिति बनी रही और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया तथा वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?