लाइव न्यूज़ :

जींद में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद, जुर्माना भी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:49 IST

Open in App

जींद, 19 अक्टूबर हरियाणा में जींद की एक निचली अदालत ने एक किशोरी को अगवा करने और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में मंगलवार को दोषी को 20 वर्ष कैद और एक लाख 46 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर ने कुलदीप नामक व्यक्ति को किशोरी को अगवा करने, उसे बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का दोषी करार देते हुए 20 साल कैद और एक लाख 46 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इतना ही नहीं, अदालत ने दोषी को पांच लाख रुपये का मुआवजा पीडि़ता को देने का भी आदेश दिया है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो साल कैद की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

शहर थाना के तहत आने वाले इलाके की एक महिला ने 17 अक्टूबर 2018 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से गायब हो गई थी। आसपास तलाशने पर उसकी बेटी ज्ञान तारा रोड निवासी कुलदीप के मकान के साथ एक प्लॉट में पाई गई, जहां कुलदीप उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों को आता देखकर कुलदीप वहां से फरार हो गया।

पीडि़ता ने परिजनों को बताया कि रात को कुलदीप घर में घुस आया था और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देकर उसे अगवा कर खाली प्लॉट में ले गया। जहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर कुलदीप के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

निचली अदालत ने आज इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो