लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कोटा में नाबालिग के साथ बलात्कार के दोषी को 20 साल कारावास

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:57 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 14 सितंबर जिले की पॉक्सो अदालत ने 2019 में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार करने के दोषी व्यक्ति को मंगलवार को 20 साल कारावास की सजा सुनायी।

लोक अभियोजक धीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि पॉक्सो अदालत के जज मोहम्मद आरिफ ने मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिला निवासी कालू मेघवाल (22) को भारतीय दंड संहिता की धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत दोषी करार दिया और उसपर 55,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

चौधरी ने कहा कि दोषी रामगंज मंडी कस्बे के औद्योगिक इलाके में दिहाड़ी मजदूर का काम करता था, मार्च 2019 में उसने भील समुदाय की 15 साल की लड़की का अपहरण किया और कई जगहों पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने सात मार्च, 2019 को रामगंज मंडी थाने में मेघवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने 11 दिनों बाद लड़की को 18 मार्च, 2019 को मुक्त कराया।

चौधरी ने कहा कि लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर 27 मई, 2019 को उसे गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि मेघवाल के खिलाफ जून 2019 में पॉक्सो अदालत में आरोपपत्र दायर किया गया और सुनवाई के दौरान कम से कम 17 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?