लाइव न्यूज़ :

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:11 IST

Open in App

जींद, 10 सितंबर। हरियाणा में जींद जिले की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र कौर की अदालत ने शुक्रवार को किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोषी एक व्यक्ति को 20 वर्ष कैद और 1.20 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत के मुताबिक जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को दो साल अतरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार सदर थाना नरवाना के अंतर्गत गांव के एक व्यक्ति ने आठ जून 2018 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी साढ़े 14 वर्षीय बेटी रात खाना खाकर कमरे में सोई थी, जो अगली सुबह घर से गायब मिली। व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में गांव मैंगलपुर निवासी जगमिंद्र का नाम सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर जगमिंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण के अलावा पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की और तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अदालत ने जगमिंद्र को सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू