मुंबई के कुर्ला में 20 वर्षीय महिला की बलात्कार के बाद हत्या

By भाषा | Updated: November 27, 2021 16:26 IST2021-11-27T16:26:36+5:302021-11-27T16:26:36+5:30

20-year-old woman murdered after rape in Mumbai's Kurla | मुंबई के कुर्ला में 20 वर्षीय महिला की बलात्कार के बाद हत्या

मुंबई के कुर्ला में 20 वर्षीय महिला की बलात्कार के बाद हत्या

मुंबई, 27 नवंबर मध्य मुंबई के कुर्ला में एक खाली रिहायशी इमारत में 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 13 मंजिला इमारत की छत पर महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लड़के एक वीडियो शूट करने के लिए इमारत की छत पर गए थे, तब उन्होंने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि विनोबा भावे नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि हत्या से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बीच, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रणय अशोक ने कहा कि मामले की जांच के लिए पड़ोसी थानों से विशेष टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़िता की पहचान की भी कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 20-year-old woman murdered after rape in Mumbai's Kurla

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे