लाइव न्यूज़ :

बच्ची से अश्लील हरकत करने के दोषी शिक्षक को 20 साल की कैद

By भाषा | Updated: February 10, 2021 10:25 IST

Open in App

बांदा (उप्र) 10 फरवरी बांदा जिले की एक अदालत ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने के दोषी शिक्षक को 20 साल कैद की सजा सुनाई है।

जिले की पॉक्सो अदालत के विशेष लोक अभियोजक (एडीजीसी) रामसुफल सिंह ने बुधवार को बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो-चतुर्थ) के न्यायाधीश पवन कुमार शर्मा की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शिक्षक किशन मिश्रा को मंगलवार को दोषी ठहराते हुए उसे 20 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

एडीजीसी ने बताया कि यह घटना 22 नवंबर 2019 शाम करीब चार बजे की है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक निजी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक किशन मिश्रा ने छुट्टी के बाद पीड़िता को रोक लिया था और विद्यालय परिसर में बने शौचालय में ले जाकर उससे जबरन अश्लील हरकत की थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची ने अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजन को दी और उन्होंने उसी रात थाने में मामला दर्ज कराया। 23 नवंबर को पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे