लाइव न्यूज़ :

मालदा में 20 वर्षीय व्यक्ति की पीट- पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 1, 2019 18:26 IST

मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि 20 वर्षीय सनाउल शेख की पीट- पीटकर हत्या करने के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैष्णबनगर बाजार में मोटरसाइकिल चुराते हुए पकड़े जाने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर शेख की पिटाई की

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैष्णबनगर बाजार में मोटरसाइकिल चुराते हुए पकड़े जाने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर शेख की पिटाई की। उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शनिवार को शेख की मौत हो गई।

मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव कोलकाता के अस्पताल से रविवार को यहां पहुंचने पर विरोध- प्रदर्शन शुरू हो गया।

मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने कहा कि 20 वर्षीय सनाउल शेख की पीट- पीटकर हत्या करने के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैष्णबनगर बाजार में मोटरसाइकिल चुराते हुए पकड़े जाने के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर शेख की पिटाई की।

उन्होंने बताया कि हमले का कथित वीडियो वायरल हो गया जिसके आधार कुछ आरोपियों की पहचान हो सकी है। शेख को पहले बेदराबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उसे मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

बाद में उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन शनिवार को शेख की मौत हो गई। मालदा जिला परिषद् के वरिष्ठ पदाधिकारी चंदना सरकार ने कहा कि घटना को सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी