लाइव न्यूज़ :

एम्स में हृदय प्रत्यारोपण के बाद 20 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:50 IST

एम्स में हृदय प्रत्यारोपण का यह तीसरा मामला है। अन्य दो मामलों में प्रत्यारोपण कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने से पहले फरवरी के मध्य और मार्च की शुरुआत में किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक को जन्मजात हृदय रोग, जिसे ‘एबस्टीन’ की विसंगति के रूप में जाना जाता है।दिल्ली पुलिस ने हवाई अड्डे से एम्स तक ‘ग्रीन कारिडोर’ बनाया।

नयी दिल्लीःदिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हृदय संबंधी एक दुर्लभ विकार से पीड़ित एक युवक को ‘ब्रेन डेड’ हो चुकी वडोदरा की 17 वर्षीय एक किशोरी का हृदय बृहस्पतिवार को प्रत्यारोपित किया गया जिससे उसे एक नया जीवन मिला।

इस साल यहां एम्स में हृदय प्रत्यारोपण का यह तीसरा मामला है। अन्य दो मामलों में प्रत्यारोपण कोविड-19 लॉकडाउन लागू होने से पहले फरवरी के मध्य और मार्च की शुरूआत में किया गया था।

पश्चिमी दिल्ली के निवासी 20 वर्षीय युवक को जन्मजात हृदय रोग, जिसे ‘एबस्टीन’ की विसंगति के रूप में जाना जाता है, से ग्रस्त था। इस वजह से उसका दिल बहुत कमजोर हो गया था। वह इलाज के लिए लगभग चार वर्षों से एम्स आ रहा था।

कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में एक प्रोफेसर डा. मिलिंद होते ने कहा, ‘‘पिछले छह महीनों में, उसकी हालत बिगड़ गई थी। वह बहुत बीमार हो गया था और बिस्तर पर पड़ा हुआ था और उसे तुरंत हृदय प्रत्यारोपण की आवश्यकता थी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमें राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन से गुजरात से ह्रदय दानकर्ता के बारे में सूचना मिली।’’

एम्स की एक टीम बृहस्पतिवार की सुबह वडोदरा गई और ह्रदय लेकर दोपहर तक वापस दिल्ली आ गई। लगभग सात घंटे की सर्जरी के बाद युवक को हृदय प्रत्यारोपित किया गया।

दिल्ली पुलिस ने हवाई अड्डे से एम्स तक ‘ग्रीन कारिडोर’ बनाया। इससे 18 किलोमीटर का सफर एंबुलेंस ने केवल 12 मिनट में पूरा कर लिया।

डा.मिलिंद ने बताया, ‘‘युवक सर्जरी के बाद आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :एम्सदिल्लीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?