लाइव न्यूज़ :

भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय युवती से सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: October 11, 2019 06:04 IST

भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय एक महिला के साथ चार सफाईकर्मियों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने इस सिलसिले में सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर 20 वर्षीय एक महिला के साथ चार सफाईकर्मियों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने इस सिलसिले में सामूहिक बलात्कार का एक मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

भोपाल रेलवे के पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने 'भाषा' को बताया कि बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यिानी रात करीब 11:30 बजे 20 वर्षीय महिला के साथ भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 वाशिंग साइड एरिया के अंधेरे वाले स्थान पर यह घटना हुई। अग्रवाल ने बताया पीड़िता अपनी भांजी के साथ झांकी देख कर घर लौट रही थी और लघु शंका के लिये प्लेटफार्म नंबर 6 वाशिंग साइड एरिया के अंधेरे वाले स्थान पर गई।

पीडि़ता की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों धर्मेंद्र (45), विक्रम करोसिया (32), राजेश खरे (40) एवं राकेश करोसिया (40) के खिलाफ भादंवि की धारा 376(डी), 506 एवं 342 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें आज रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये चारों आरोपी भोपाल रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। धर्मेंद्र सफाईकर्मियों का सुपरवाइजर है। 

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे