लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में विभिन्न संगठनों के 20 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: March 9, 2021 16:20 IST

Open in App

इम्फाल, नौ मार्च मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के समक्ष मंगलवार को विभिन्न संगठनों के 20 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

इनमें से 16 ‘थादोउ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (टीपीएलए) से नाता रखते हैं, जबकि अन्य ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) और पीआरईपीएके (पीआरओ) के हैं।

इन आतंकवादियों ने फर्स्ट मणिपुर राइफल्स के सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में आत्मसमर्पण किया।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नीत सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि में विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के कुल 20 आतंकवादियों ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।’’

उन्होंने फेसबुक पर की गई एक पोस्ट में बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को एक बार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और पुनर्वास शिविर में तीन साल तक रहने के दौरान छह-छह हजार रुपये प्रत्येक महीने दिए जाएंगे।

सिंह ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले इन आतंकवादियों को ऐसा कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाद में नौकरी मिल पाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं