लाइव न्यूज़ :

जामिया के आरसीए केन्द्र के 20 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की सिविल सेवा परीक्षा

By भाषा | Updated: September 25, 2021 00:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर केन्द्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) में पढ़ने वाले 20 विद्यार्थियों ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक चयनित विद्यार्थी इस साल जनवरी में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके बाद वे अगस्त और सितंबर महीने में आयोजित साक्षात्कार में शामिल हुए।

यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति नजमा अख्तर ने उनके चयन का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के अलावा आरसीए के स्टाफ सदस्यों और जामिया के अन्य संकायों के बहुमूल्य योगदान को दिया।

जामिया में सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग द्वारा संचालित आरसीए को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और अल्पसंख्यक श्रेणी के छात्रों को मुफ्त कोचिंग और आवासीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए वित्त पोषित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो