लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 20 सितंबरः पहली भाप बस का निर्माण, समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म, एनी बेसेंट का निधन

By भाषा | Updated: September 20, 2019 07:20 IST

दरअसल 1831 में ब्रिटेन के गोर्डन ब्रान्ज ने आज ही के दिन भाप से चलने वाली पहली बस बनाई थी। धीमी गति से चलने वाली इस बस में एक वक्त में 30 यात्री सवारी कर सकते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटिश सैनिकों ने विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर फिर उस पर कब्जा किया।मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे।सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन।

आज दुनियाभर में बस परिवहन का सबसे लोकप्रिय माध्यम हैं। तरह-तरह की आरामदायक और सुविधासंपन्न बसें दुनिया के विभिन्न शहरों में इधर से उधर भागती दिखाई देती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल से चलने वाली बसें पहले पहल भाप से चला करती थीं।

दरअसल 1831 में ब्रिटेन के गोर्डन ब्रान्ज ने आज ही के दिन भाप से चलने वाली पहली बस बनाई थी। धीमी गति से चलने वाली इस बस में एक वक्त में 30 यात्री सवारी कर सकते थे।

देश दुनिया के इतिहास में 20 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1388 : दिल्ली के सुल्तान फिरोज तुगलक तृतीय का निधन।

1831 : भाप से चलने वाली पहली बस बनाई गयी।

1856 : भारत के महान संत एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म।

1857 : ब्रिटिश सैनिकों ने विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर फिर उस पर कब्जा किया।

1878 : मद्रास के अखबार द हिंदू के साप्ताहिक संस्करण का प्रकाशन शुरू। जी. एस. अय्यर इसके संपादक थे।

1933 : सामाजिक कार्यकर्ता और भारत की स्वतंत्रता के लिए कार्य करने वाली अंग्रेज महिला एनी बेसेंट का निधन।

1942 : भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी कनकलता बरुआ का निधन।

1949 : प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक महेश भट्ट का जन्म।

1983: एप्पल उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।

1999 : तमिल सिनेमा की स्वप्न सुंदरी के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री राजकुमारी का निधन। उनकी फिल्म हरिदास 114 सप्ताह तक चेन्नई के सिनेमाघर में चली थी।

2001 : अमेरिका ने 150 लड़ाकू विमान खाड़ी में उतारे।

2006 : ब्रिटेन के रॉयल बॉटैनिक गार्डन्स के वैज्ञानिकों को 200 वर्ष पुराने बीज उगाने में कामयाबी मिली।

2018 : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाचीनब्रिटेनमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं