लाइव न्यूज़ :

बिहार में इथेनॉल की इकाई स्थापित करने के 20 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं- हुसैन

By भाषा | Updated: March 9, 2021 00:55 IST

Open in App

पटना,आठ मार्च बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को कहा कि राज्य में इथेनॉल की इकाई स्थापित करने के लिए 20 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

बिहार विधानपरिषद में पेश वित्त वर्ष 2021-22 के लिए उद्योग विभाग के 1285.17 करोड़ रुपये की बजटीय मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब हुसैन ने कहा कि सोमवार को कहा कि राज्य में इथेनॉल की इकाई स्थापित करने के लिए 20 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर ये प्रस्ताव स्वीकार हो जाते हैं तो यहां इथेनॉल का उत्पादन करीब 50 करोड लीटर पहुंच जाएगा ।

हुसैन ने कहा कि बिहार इथेनॉल का हब बनेगा तथा अगर राज्य में 1000 करोड लीटर इथेनॉल बनता है तो इतनी ही पेट्रोल की बचत होगी । उनके अनुसार जो तेल खरीदने में डालर लगता है उसमें बिहार मदद करेगा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अमेरिका में इथेनॉल का उत्पादन 876 हजार बैरल प्रतिदिन है । उसके बाद ब्राजील है जहां 403 हजार बैरल प्रतिदिन इसका उत्पादन किया जाता है । फिर चीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, कोलंबिया, स्पेन है और बेल्जियम जैसा छोटा देश भी है तथा अस्ट्रेलिया के बाद 13 नंबर पर भारत है जो 5.30 हजार बैरल प्रतिदिन उत्पादन करता है ।’’

हुसैन ने कहा,‘‘ वर्तमान समय में जो इथेनॉल का सममिश्रण है वह पूरे देश में 6.2 फीसद है जिसे वर्ष 2022 तक 10 प्रतिशत तथा 2025 20 प्रतिशत करने की योजना है । ब्राजील में तो वर्तमान में यह 40 फीसदी है ।’’

उन्होंने कहा कि 2006-07 में ही गन्ने से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने जो सोचा था, केंद्र की तत्कालीन सरकार ने अगर उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दिया होता तो आज हालात कुछ और ही होते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो