लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में एक ही सड़क पर दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 20 लोग घायल

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:42 IST

Open in App

ठाणे, 17 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में यात्रियों को लेकर ले जा रहे दो वाहनों के पलटने से कम से कम 20 ग्रामीण घायल हो गए। ये दोनों दुर्घटनाएं एक ही मार्ग पर आधे घंटे के अंदर हुईं। दोनों वाहन यात्रियों को शाहपुर में एक साप्ताहिक बाजार ले जा रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सभी घायल लोग स्थानीय आदिवासी हैं। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ''ये दो अलग-अलग घटनाएं हैं, जो एक ही मार्ग डोलखंब-कसरा रोड पर आधे घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर हुईं। ग्रामीण पड़ोसी पालघर जिले के जवाहर से शाहपुर के डोलखंब में साप्ताहिक बाजार की ओर जा रहे थे। उन्हें ले जा रही एक पिकअप वैन और एक जीप फिसलकर पलट गई।''

शाहपुर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि घायलों को पहले शाहपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल लोगों को बाद में ठाणे के सिविल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा