लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में 20 लोग ब्लैक फंगस से प्रभावित: उपराज्यपाल

By भाषा | Updated: May 21, 2021 17:10 IST

Open in App

पुडुचेरी, 21 मई पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र शासित प्रदेश में 20 लोग म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस से प्रभावित हैं और इनका इलाज चल रहा है।

उपराज्यपाल ने यहां राज निवास में विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्रदान किये गए 50 ऑक्सीजन सांद्रक प्राप्त करने के बाद पत्रकारों से कहा कि प्रदेश प्रशासन जल्द ही ब्लैक फंगस को महामारी रोग अधिनियम, 1897 के तहत अधिसूचित रोग घोषित करेगा।

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को जैसे ही ब्लैक फंगस के लक्षण वाले रोगियों के बारे में पता चले, वे तुरंत इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दें।

सुंदरराजन ने कहा कि पुडुचेरी में ब्लैक फंगस तेजी से फैल रहा है और इससे जूझ रहे लोगों को खुद दवा लेने के बजाय इलाज के लिये अस्पताल जाना चाहिये।

उपराज्यपाल ने एक पत्रकार की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एन रंगासामी से कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को सहायता प्रदान करने के बारे में चर्चा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन