लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 20 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 29 सितंबर गुजरात में बुधवार को कोविड-19 के 20 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,25,916 हो गयी। जबकि संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण से 12 मरीज स्वस्थ हुए जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,15,678 हो गयी। गुजरात में फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 156 है। संक्रमण से बुधवार को किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 10,082 पर स्थिर बनी रही।

संक्रमण के नये मामलों में सूरत में सर्वाधिक सात नये मामले सामने आए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक गुजरात में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 6,05,69,233 खुराक दी जा चुकी है, जिसमें से 2,32,476 खुराक बुधवार को दी गयी।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव फिलहाल कोरोना मुक्त है और यहां एक भी कोरोना वायरस मरीज नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक यहां केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 10,642 कोरोना वायरस के मामले सामने आए जिनमें से 10,638 मरीज स्वस्थ हुए। यहां कोरोना वायरस से चार मरीजों की अब तक मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र