लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 20 नए मामले

By भाषा | Updated: December 24, 2021 15:15 IST

Open in App

पुडुचेरी, 24 दिसंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,394 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में लगातार पांचवें दिन संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,880 बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि 2,466 नमूनों की जांच के बाद पुडुचेरी से 11, कराइकल से आठ और माहे से एक मामला सामने आया। यानम से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।

केंद्रशासित प्रदेश में 154 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 12 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,27,360 हो गई। श्रीरामुलु ने बताया कि विभाग ने अब तक लोगों को टीके की 13,67,914 खुराक लगाई है जिनमें 8,24,671 पहली खुराक और 5,43,243 दूसरी खुराक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos