पुडुचेरी में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:04 IST2021-02-16T17:04:09+5:302021-02-16T17:04:09+5:30

20 new cases of Kovid-19 in Puducherry | पुडुचेरी में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए

पुडुचेरी, 16 फरवरी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,488 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी के चार इलाकों पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यानम में इस अवधि में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 213 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए 43 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ होने वाली मरीजों की संख्या 38,617 हो गई। वहीं, अब तक संक्रमण से 658 लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि यहां मृत्यु दर 1.67 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 97.79 फीसदी है। उन्होंने बताया कि अब तक 5,920 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 323 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 20 new cases of Kovid-19 in Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे