लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 20 नए मामले आए, एक और मरीज की मौत

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:07 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक नवंबर गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 20 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक 8,26,597 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, गत 24 घंटे के दौरान एक और संक्रमित की वलसाड में मौत हो जाने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 10,090 हो गई है। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में 23 लोगों को संक्रमण मुक्त होने से महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 8,16,311 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि गुजरात में इस समय 196 उपचाराधीन मरीज हैं।

उन्होंने बताया कि वडोदरा में सबसे अधिक छह मामले आए जबकि अहमदाबाद-सूरत में एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आज 3.24 लाख को कोविड-19 से बचाव के लिए टीके की खुराक दी गई। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 टीके की अब तक 7.10 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली और दमन दीव में एक और व्यक्ति संक्रमण मुक्त हुआ जिसे मिलाकर अब तक यहां 10,647 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 10,654 लोग संक्रमित पाए गए थे। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक चार लोगों की मौत हुई है जबकि इस समय तीन मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है