लाइव न्यूज़ :

असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले, एक रोगी की मौत

By भाषा | Updated: March 16, 2021 11:19 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 मार्च असम में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,17,817 हो गई है जबकि एक रोगी की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,099 तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 20 में से 10 मामले कामरूप महानगर जिले से जबकि चार मामले नगांव से और तीन मामले तिनसुकिया से सामने आए हैं। असम में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की कुल संख्या 265 है जबकि 2,15,106 रोगी ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 98.76 प्रतिशत है। अब तक 70,34,805 नमूनों की जांच की जा चुकी है। कुल 5,68,176 लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां